प्लेटफॉर्म से सोने का लॉकेट चोरी कर भाग रहा युवक धराया
समस्तीपुर, जून 8 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से चोरी कर भाग रहे एक चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर जननायक एक्सप्रेस के आते ही एक व्यक्ति तेजी से भाग रहा था। इसी दौरान आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रहे आरपीएफ उपनिरीक्षक पीके चौधरी, सीआईबी के उपनिरीक्षक आकाश रंजन कुमार, प्रधान आरक्षी देवशंकर सिंह व जीआरपी के हरेराम कुमार की नजर उस पर पड़ी। संदेह के आधार पर रोक कर उससे पूछताछ की जा रही कि इसी बीच एक महिला यात्री चिल्लाते हुये पहुंच कर अपने छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट लेने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- अमृत भारत एक्सप्रेस में महिला का बैग चोरी जांच के दौरान उसके पॉकेट से लॉकेट बरामद भी कर लिया गया। आरपीएफ ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.