प्लेटफॉर्म पर रेल पाठशाला शुरू, छह बच्चों का हुआ नामांकन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर स्थित रेल साइबर थाना द्वारा बुधवार को गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए दोबारा रेल पाठशाला की शुरुआत की गई। साइबर थाने के सिपाही मुर्तजा अली व अमृता कुमारी द्वारा पठन-पाठन का कार्य कराया गया। बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट भी दिए गए। करीब तीन साल पहले 15 अगस्त 2023 को तत्कालीन रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने पाठशाला की शुरुआत की थी। बाद में पाठशाला बंद हो गया था। अब इसे दोबारा शुरू किया गया है। फिलहाल छह बच्चों का नामांकन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.