मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बुधवार देर रात मुजफ्फरपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पार्सल को बिखरा देख उन्होंने नाराजगी जताई। तत्काल उसे हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान एक ओवरलोड ठेला को रोका गया। वाणिज्य विभाग ने उसे जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।डीआरएम ने इस दौरान प्लेटफॉर्म सात-आठ पर हो रहे गर्डर लॉन्चिंग के कार्य को भी देखा। उन्होंने अन्य निर्माण कार्य को भी तेज करने का निर्देश आरएलडीए को दिया। जंक्शन की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म छह की गंदगी मिलने पर अविलंब साफ कराने को कहा। इसके अलावा कई जगहों पर यात्रियों द्वारा छोड़े गए खाद्य समाग्रियों को नहीं हटाने पर भी नाराजगी जाहिर की। निर्देश के आलोक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.