प्लेटफॉर्म पर छूटा यात्री का बैग, जीआरपी ने लौटाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने महिला यात्री का लावारिस मिला बैग लौटाया है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने बताया कि शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म परिसर में एक लावरिस बैग सिपाहियों को मिला। अनाउंसमेंट कर सूचना सार्वजनिक की गई। बैग में एक लैपटॉप, 19 सौ रुपये नकदी, मेकअप किट आदि थे। सूचना सुनने के बाद जीआरपी थाने पहुंची अंतू के नई बाजार निवासी सलोनी उमरवैश्य ने लावारिस बैग की पहचान की। पद्मावत एक्सप्रेस से जंक्शन पहुंचने पर सलोनी का बैग प्लेटफॉर्म पर छूट गया था। जीआरपी को धन्यवाद देकर वह परिजनों संग घर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.