आजमगढ़, मई 11 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर न लगने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर सामान लेकर दौड़ना पड़ता है। ऐसे में कभी-कभी ट्रेन छूट जाती है। जिससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ जाता है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर लगाए जाने की मांग की है ।सरायमीर रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बनाये गए हैं। यहां से कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज़मगढ़-दिल्ली, गोदान एक्सप्रेस गोंडा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनल, साबरमति एक्सप्रेस अहमदाबाद-दरभंगा, सरयू यमुना एक्सप्रेस अमृतसर-जयनगर, उत्सर्ग-एक्सप्रेस(छपरा-फरुखाबाद), बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी सहित दर्जनों गाड़ियों का ठहराव होता है। ऐसे में प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर न लगने की वजह से यात्री सामान लेकर कभी आगे तो कभी पीछे दौड़ते हैं...