प्लेटफॉर्म नंबर 2 के ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
पाकुड़, जुलाई 12 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव प्लेटफॉर्म नंबर दो के रेलवे ट्रैक पर पाकुड़ से राजग्राम जाने वाली दिशा में बने ब्रिज नंबर 02 के समीप पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से यह भीषण हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई जेके साहा और कांस्टेबल के. मुंडा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस की मदद से शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है। युवक के पास से ऐसा कोई सामान या दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.