प्लेटफॉर्म नंबर छह पर कोच इंडिकेशन बोर्ड नहीं, यात्री परेशान
धनबाद, जून 1 -- धनबाद स्टेशन ऐसे तो 'ए' कटेगरी का स्टेशन है। आनेवाले दिनों में इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की योजना पर काम चल रहा है, लेकिन वर्तमान में धनबाद स्टेशन मामूली सुविधा के लिए तरस रहा है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर कोच इंडिकेशन बोर्ड नहीं रहने से यात्रियों को ट्रेन आने पर प्लेटफॉर्म के आगे-पीछे दौड़ लगानी पड़ रही है। प्लेटफॉर्म नंबर छह का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि रांची से धनबाद आनेवाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर छह-सात पर ही आती हैं। प्लेटफॉर्म नंबर पांच की लंबाई कम होने के कारण कतरास होकर चलने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर छह पर लेना रेलवे की मजबूरी है। कोच इंडिकेशन बोर्ड नहीं रहने के कारण यात्री तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें कहां खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करना है। यह भी सच है कि ट्रेन आने से पूर्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.