मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म छह से परिचालन शुरू होने पर सोमवार को डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा की मुहर लग सकती है। मुजफ्फरपुर स्टेशन के एरिया मैनेजर रविशंकर महतो ने मंडल के वरीय परिचालन प्रबंधक को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इसमें प्लेटफॉर्म से परिचालन शुरू कराने का आग्रह किया गया है। बताया है कि अब प्लेटफॉर्म छह पर यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। इससे डीआरएम की अनुमति मिलने के साथ परिचालन शुरू हो जाने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जेडआरयूसीसी सदस्य करेंगे एरिया मैनेजर संग बैठकप्लेटफॉर्म से परिचालन की योजना प्लेटफॉर्म छह से परिचालन शुरू होने के बाद आरएलडीए को प्लेटफॉर्म एक पर निर्माण कार्य की अनुमति दे दी जाएगी। स्टेशन प्रबंधक कक्ष से पूर्वी छोर तक प्लेटफॉर्म एक पर मेगा ट्रैफिक ब्लॉ...