प्लेटफॉर्म आठ से परिचालन शुरू, आउटर पर नहीं फंसेंगी ट्रेनें
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्डर लांचिंग को लेकर बंद जंक्शन का प्लेटफॉर्म आठ रविवार से ट्रेनों के परिचालन के खोल दिया गया है। इसके साथ ही जंक्शन के लाइन नंबर 18 से ब्लॉक हटा दिया गया है। अब एक साथ प्लेटफॉर्म छह, सात और आठ अब स्थायी रूप से परिचालन के लिए उपलब्ध हो गया है। इससे हाजीपुर और बापूधाम मोतिहारी या सीतामढ़ी से आने वाली पैसेंजर ट्रेनें प्लेटफॉर्म के इंतजार में आउटर पर नहीं फंसेंगी।मालूम हो कि इससे पूर्व प्लेटफॉर्म छह लंबे समय तक बंद रहा। फिर इससे परिचालन शुरू होने के बाद 20 दिनों के लिए प्लेटफॉर्म आठ बंद कर दिया गया था। इससे वंदे भारत एक्सप्रेस, इंटरसिटी समेत आधा दर्जन ट्रेन सुबह और शाम दोनों समय पर आउटर पर फंसती थीं। अब तीनों प्लेटफॉर्म के चालू होने से पैसेंजर ट्रेनों को आउटर पर नहीं रोका जाएगा। इसकी पुष्टि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.