मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म आठ के विस्तार के लिए कपरापुरा छोर की ओर पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है। इससे प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण की योजना अटक सकती है। इसे लेकर शनिवार को स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन विस्तार के लिए जरूरी 30 मीटर जमीन नहीं मिल सकी। टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। आगे मुख्यालय की टीम भी स्थल निरीक्षण कर सकती है।दरअसल, मेमू ट्रेनों में चार और बोगियां जोड़ने की पूमरे की योजना है। वर्तमान में मेमू ट्रेनें 12 बोगियों से चल रही हैं। इसके आलोक में बीते सप्ताह पूमरे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) इंदू रानी दुबे ने जंक्शन का निरीक्षण किया था। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज के क्रू लॉबी का होगा और विस्तार : एजीएम इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.