शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बाहर राज्यों में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत ने मजदूरों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि बड़ी संख्या में श्रमिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हरिद्वार जैसे राज्यों से अपना काम छोड़कर परिवार सहित घर लौट रहे हैं। रविवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मजदूरों के चेहरों पर थकान के साथ बेबसी साफ नजर आई। प्लेटफार्म पर बैठे मजदूरों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि बाहर रहकर गुजारा करना मुश्किल हो गया था। कई बार ऐसी स्थिति आई जब भरपेट खाना भी नसीब नहीं हुआ। गैस सिलेंडर की कमी के कारण खाना बनाना मुश्किल था, ऊपर से मकान मालिक किराए का दबाव बना रहे थे। शानू, शोभित और सुनील ने बताया कि वे फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की समस्याओं के चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.