प्लेटफार्म पर बने गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे यात्री
भदोही, जून 20 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन सुरियावां का प्लेटफार्म नंबर दो उपेक्षा का दंश झेल रहा है। उगी झाड़ियों से विषाक्त जंतु स्टेशन के आसपास दिख रहे हैं। प्लेटफार्म पर हुए गड्ढों में गिरकर आए दिन यात्री घायल हो रहे हैं। कई यात्रियों का तो हाथ-पांव तक टूट गया था। लाखों खर्च के बावजूद उपेक्षित स्टेशन के हालात में सुधार नहीं हुआ। बबूल की उगी झाड़ियों से यात्रियों की दिक्कत काफी बढ़ गई है। रात्रि में कई बार तो यात्रियों संग छिनैती जैसी घटना भी हो चुकी है। विडंबना है कि विभागीय स्तर से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सुरियावां स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। यह भी पढ़ें- शौचालय नहीं होने से रेलयात्रियों को परेशानी प्लेटफार्म से सटे कई स्थानों पर गड्ढा बन गया है। रात को ट्रेन से उतरे यात्री इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.