गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर ब्लॉक के एक दिन पूर्व देर रात कंक्रीट मिक्सर मशीन प्लेटफार्म पर धंस गई। इसके चलते वहां लगे दो बड़े पत्थर उखड़ गए और मशीन ट्रैक पर गिरने से बाल-बाल बच गई। इस दौरान वहां मौजूद यात्री घबरा गए। हालांकि इससे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसकी जानकारी होते ही मौके पर अफसर और कर्मचारी पहुंच गए और आने-जाने वाली ट्रेनों को ब्लॉक देकर आउटर पर रोक दिया। इस प्लेटफार्म पर आने वाली सभी ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाया गया। दो घंटे के ब्लॉक के दौरान मशीन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया और उखड़े पत्थर को दोबारा से लगाया गया। यह घटना गुरुवार की देर रात को प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर हुई। दरअसल एफओबी के निर्माण की वजह से शुक्रवार से इन दोनों प्लेटफार्म पर ब्लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.