लखनऊ, जून 1 -- प्लेटफार्म पर और फुट ओवरब्रिज पर क्षमता से अधिक यात्रियों की भीड़ जुटती है, किसी प्लेटफार्म पर भीड़ से भगदड़ की स्थिति बनती है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को पहुंचेगी। इन परिस्थितियों में तुरंत रेलवे प्रशासन सक्रिय हो जाएगा और स्थिति को संभालेगा। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के दौरान कोई असमान्य गतिविधि नजर आती है तो उसे भी समय रहते रोका जा सकेगा। यह होगा चारबाग स्टेशन पर लगाए जाने वाले एआई आधारित क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम(सीएमसी) से। वर्तमान में चारबाग स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अपग्रेड किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां एयर कॉनकोर्स बन रहा है। इसी कड़ी में यहां पर क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित होगा। इसके तहत यहां 200 से ज्यादा एआई कैमरों सहित रियल-टाइम क्राउड डेंसिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा।...