आशीष श्रीवास्तव, अप्रैल 4 -- UP News: बहुत से लोगों के लिए ट्रेन से यात्रा आज भी पहली पसंद है। ट्रेन में कंफर्म सीट मिल जाए तो यात्रा वाले दिन समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचना और अपनी ट्रेन के निर्धारित प्लेटफार्म पर पहुंचना होगा है। अब यदि आपकी ट्रेन किसी और स्टेशन से आ रही है और इसके पहुंचने में कुछ समय बाकी है तो प्लेटफार्म पर कहां खड़े रहकर या बैठकर इंतजार किया जाए ये एक सवाल रहता है। अपना कोच कहां आएगा? यह पता न होने के चलते आए दिन प्लेटफार्म पर बोगियों को खोजने की मशक्कत और गलत जानकारी की वजह से दौड़ लगाने की परेशानी होती है। इस परेशानी से अब मुक्ति मिलने वाली है। यात्रियों को अब ट्रेन आने के आधा घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि प्लेटफार्म पर उनका कोच कहां लगेगा। यह जानकारी होने से आप प्लेटफार्म पर सही जगह मौजूद रहकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर ...