कानपुर, जून 3 -- झींझक। संवाददाता रेलवे स्टेशन के पास आटो, ई-रिक्शा का जमावड़ा होने से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। झींझक स्टेशन पर पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन व सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं। वहीं स्टेशन परिसर के नीचे निर्माण कार्य भी चल रहा। उधर प्लेटफार्म के रास्ते को ई-रिक्शा, आटो चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में जाम लगा देते है। स्टेशन अधीक्षक झींझक धर्मेंद्र सिंह ने बताया निर्माण कार्य होने के चलते अभी वाहन लगा लेते है, जिससे जाम जैसी स्थित आ जाती है। निर्माण कार्य हो जाने के बाद ऐसी स्थित नहीं रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...