देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार को एक चालक ने इनोवा दौड़ा दिया। यह देख आरपीएफ ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सदर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार की सुबह एक युवक तेज रफ्तार इनोवा लेकर सीधे प्लेटफार्म पर पहुंच गया। यह देख यात्रियों ने तत्काल आरपीएफ को जानकारी दी। आरपीएफ ने इनोवा गाड़ी को रोक लिया। साथ ही चालक को पकड़ लिया। चालक की पहचान बलराम यादव निवासी बरवामान सिंह थाना महुआडीह के रूप में हुई। इस मामले में आरपीएफ ने केस दर्ज किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.