प्लेटफार्म नंबर छह पर अज्ञात शव बरामद
सासाराम, अगस्त 18 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर जीआरपी ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सोमवार रात्रि सूचना मिली की प्लेटफार्म छह पर एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर ज्ञात हुआ कि वह प्लेटफार्म के सिटिंग चेयर पर बैठा हुआ था। वहीं अचानक नीचे गिरा और मौत हो गई। मृतक करीब 60 वर्ष का है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। मामले में यूडी केस करते हुए मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव की पहचान के लिए सदर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.