प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियों को बदला
मुरादाबाद, जुलाई 11 -- मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरियों के बदलने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को यहां पर ब्लाक लेकर पटरियों को बदला गया। हालांकि, इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं रही। निर्धारित समय के बीच ट्रैक मेंटीनेंस का काम चलता रहा। मुरादाबाद और बरेली रेल खंड में जगह-जगह मरम्मत कार्य किया जा रहा है, इस दौरान पांच जुलाई से तीन अगस्त के बीच मेगा ब्लाक लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक पर पटरियों की मरम्मत और इनके बदलाव का काम शुरू हुआ। ब्लाक लेकर पटरियों को बदलवाया गया और अन्य जरूरी काम भी कराए गए। इस अवधि में ट्रेनों को भी गुजारा गया। सीनियर डीसीएम महेश कुमार यादव ने बताया कि रुटीन प्रक्रिया के तहत पटरियों को बदला गया है। इससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.