रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली संवाददाता। छह माह पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर लगाए जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर मंगाए गए थे। बीते रविवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने एस्केलेटर को लगाए जाने के लिए प्लेटफार्म चार पर नापजोख शुरू कर दिया। इसको लेकर रेलवे यूनियन ने आपत्ति जताई है। रेलवे स्टेशन से रोजाना 36 ट्रेनें गुजरती हैं। दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियां प्लेटफार्म एक से जाती हैं। जबकि हावड़ा की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें प्लेटफार्म दो और तीन से जाती है। इसके चलते नए एस्केलेटर को प्लेटफार्म दो पर लगाया जाना चाहिए। प्लेटफार्म दो और तीन से प्रतिदिन करीब तीन हजार यात्री आवागमन करते हैं। जबकि प्लेटफार्म चार और पांच से कोई ट्रेन नहीं निकलती है, इस प्लेटफार्म पर सिर्फ रेलकोच के नए कोच खड़े किए जाते हैं। इस प्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.