लखनऊ, मार्च 24 -- महिला यात्रियों ने शताब्दी पकड़ने के लिए लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर ट्रेन के कोच के पास तक के लिए कैब बुक किया। स्टेशन के पास पहुंचने पर कैब चालक ने वाहन की गति धीमी की ली और फिर यात्रियों को ट्रेन छूटने का डर दिखा कर स्टेशन के मेन गेट के पास उतार वहां से जल्दी से जल्दी प्लेटफार्म पर पहुंचने को कह दिया। यात्रियों को आनन-फानन में भाग कर प्लेटफार्म छह पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस को पकड़ना पड़ा। उनकी ट्रेन छूटते-छूटते बची। कैब चालक की मनमानी को लेकर कल्याण कुमार घोष ने रेलवे के एक्स पर शिकायत कर स्टेशन पर कैब चालकों की मनमानी रोकने का अनुरोध किया। बताया कि उनकी बीमार पत्नी, बेटी और दो छोटे बच्चों को शताब्दी पकड़नी थी। सी-9 कोच में रिजर्वेशन था। उनके बेटे ने कैब बुक किया, जिसमें स्पष्ट था कि कैब वे पर शताब्दी एक्सप्रेस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.