मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। प्लेटफार्म छह से परिचालन की कवायद एक बार पुन: शुरू की गई है। प्लेटफार्म छह पर लगे रेलवे लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। स्लीपर पर लगे रेलवे लाइन के बीच के गैप की मापी की गई। उसे ठीक किया गया। मालूम हो कि, 10 मार्च से प्लेटफार्म छह से परिचालन अपग्रेडेशन की वजह से बंद है। बीते महीने आरएलडीए ने फिट करार दिया था। लेकिन, रेलवे ट्रैक पर पानी की वजह से इंजीनियरिंग विभाग ने परिचालन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। अब पुन: उसकी जांच की जा रही है। साथ ही गड़बड़ियों को दूर किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.