प्लेटफार्म एक पर श्री गोरखनाथ मंदिर का मॉडल स्थापित
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में गुरुवार को लखनऊ मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर श्री गोरखनाथ मंदिर का मॉडल स्थापित किया गया। गोरखपुर की पहचान और आस्था के केंद्र श्री गोरखनाथ मंदिर की अनुकृति पर आधारित यह मॉडल पारंपरिक वास्तुकला, सुनहरे शिखर एवं आकर्षक एलईडी प्रकाश व्यवस्था के कारण यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस मॉडल को रात्रि में विशेष प्रकाश से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है। यात्रियों व श्रद्धालुओं ने रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने वाला कदम बताया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गोरखपुर जंक्शन से गुजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.