अररिया, दिसम्बर 18 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर यात्रियों पर भारी पड़ी। प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़े दर्जनों यात्री उस समय ठगे से रह गए, जब जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या दो से बिना किसी अनाउंसमेंट के आकर रवाना हो गई। यात्रियों को ट्रेन के आने और जाने की भनक तक नहीं लगी। कारण यह रहा कि दोनों प्लेटफार्मों के बीच मालगाड़ी खड़ी थी, जो दीवार बनकर दृश्य को पूरी तरह ढक रही थी। यात्री लगातार अनाउंसमेंट का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई सूचना नहीं दी गई। इसके बाद ट्रेन पकड़ने से वंचित दर्जनों यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जम कर बवाल काटा एवं रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी तक की। मौके पर असरपीएफ के जवानों ने समझा बुझाकर सभी आक्रोशित यात्रियों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.