प्लेटफार्म, रेलवे कॉलोनी से पकड़े गए 74 बंदर
फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। एक बार फिर से लाल मुंह के कटखने बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग व नगर पालिका के मध्य चल रही रस्साकसी को वीराम लग चुका है। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा शहर को कटखने बंदरों से निजात दिलाने के लिए टीम बुलाई गई। जिसने दो दिन में 117 बंदरो को पकड़ लिया। टीम ने अकेले रेलवे स्टेशन से मंगलवार को 74 बंदरों को पकड़ा। शहर में बंदरों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही इनका आतंक भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा था। दो विभागो के फेर में फंसे बंदरों को पकड़ने के मामले के बाद आखिरकार नगर पालिका द्वारा मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए बीते साल एक्सपर्टों की टीम को बुलाया गया था। जिसने शहर के विभिन्न स्थानों से करीब एक हजार से अधिक बंदरों को पकड़ा था। लेकिन एक बार फिर से विभागों के फेर के कारण बंदरों को पकड़े जाने का काम अधर में लटक गया। अंतत:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.