प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस कहीं बिगाड़ न दे पंजाब किंग्स का खेल? अय्यर आर्मी को लगाना होगा जोर
नई दिल्ली, मई 13 -- पिछले चार मैच में लगातार हार से पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में काफी दबाव में है। अगर उसे अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को धर्मशाला में होने वाले मैच में उसे अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम को अगर शीर्ष चार में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने बाकी बचे मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। पंजाब कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम थी, लेकिन इस प्रारूप और आईपीएल की प्रकृति ही ऐसी है कि भाग्य बहुत जल्दी किसी भी तरफ पलट सकता है। जैसा कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.