प्लेऑफ की तगड़ी रेस के बीच CSK को बड़ा झटका, स्टार पेसर जेमी ओवर्टन चोट की वजह से इंग्लैंड लौटे
नई दिल्ली, मई 14 -- चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के अहम पड़ाव पर तगड़ा झटका लगा है। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाती सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन चोट की वजह से अपने वतन इंग्लैंड लौट चुके हैं। उनकी दाहिनी जांघ में चोट लगी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार की रात को सोशल मीडिया पर लिखा, 'जेमी ओवर्टन की दाहिनी जांघ में इंजर है और वह आगे की जांच और मैनेजमेंट के लिए यूके लौटेंगे।' यह भी पढ़ें- बीच आईपीएल CSK ने नए खिलाड़ी को किया साइन, जानिए कौन हैं मैकनिल हेडली नोरोन्हा सीएसके अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। उसने अभी तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से 6 में उसे जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी जिंदा हैं। लीग चरण में अभी उसके 3 मैच बचे हैं और इनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.