नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के किनारे पर स्थित रणनीतिक और व्यापारिक शहर मोचा पर कब्जा कर लिया है और अब हूती बाब अल मंडेब स्ट्रेट पर कब्जा करने की फिराक में हैं। अगर ऐसा हुआ तो सऊदी अरब रणनीतिक रूप से हूतियों के चक्रव्यूह में फंस जाएगा। इतना ही नहीं हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से हमले भी किए हैं। पलटवार करते हुए सऊदी अरब ने भी उनके कई ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है लेकिन इसी बीच सऊदी अरब ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने झटका दे दिया। दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से Axios की रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो बार फोन किया और उनसे हूतिय...