प्लीज हेल्प, जहाज डूब रहा है... हम सभी भारतीय हैं; अमेरिकी हमले के बाद आया खौफनाक कॉल
तेहरान, जून 12 -- ओमान के तट पर अमेरिकी सेना द्वारा एक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद का एक दहला देने वाला ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में भारतीय क्रू मेंबर की घबराहट और खौफ को साफ महसूस किया जा सकता है। एमटी मारिवेक्स (MT Marivex) नामक इस जहाज पर आग लगने, पानी भरने और उसके डूबने की आशंका के बीच एक नाविक ने तत्काल मदद की गुहार लगाई। यह घटना ईरान पर लगे अमेरिकी ब्लॉकैड (नाकेबंदी) को तोड़ने के कथित प्रयास के बाद हुई है।'इंजन रूम पर हमला हुआ, जहाज डूब रहा है...' हमले के कुछ दिनों बाद सामने आए इस ऑडियो क्लिप में एमटी मारिवेक्स का एक क्रू मेंबर जहाज के इंजन रूम पर मिसाइल हमले की जानकारी दे रहा है। उसने SOS संदेश में कहा, "सर, यह मोटर टैंकर मारिवेक्स है... जहाज पर आग लग गई है और यह डूब रहा है।" घबराए हुए नाविक ने आगे कहा, "अमेरिकी नौसेना का ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.