बिजनौर, सितम्बर 20 -- UP News: यूपी की बिजनौर पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झूठे और सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमों में लोगों को फंसाकर समझौते के नाम पर रकम वसूलने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद करने का दावा किया है। इसे लेकर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। एसपी मामले से जुड़ी जांच और गिरफ्तारियों की जानकारी दे रहे थे, तभी वहां मौजूद एक महिला आरोपी फूट-फूटकर रोने लगी। मीडियाकर्मियों के सामने महिला ने खुद को निर्दोष बताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हमें गलत फंसाया जा रहा है साहब हनीट्रैप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चार में से एक महिला ने रोते हुए हंगामा किया। उसने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उसने कोई गलती ...