प्लीज मेरी तुलना पापा से मत करो, थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बेटे ने क्या कहा
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय के बेटे जेसन संजय डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे है। उन्होंने पहली बार खुलकर अपने निजी जीवन, परिवार और करियर को लेकर बात की है। संजय ने कहा कि लोग उनकी तुलना उनके पिता से न करें, क्योंकि डांस केवल लगातार प्रैक्टिस से आता है। संजय ने कहा, 'मैं नेचुरल डांसर नहीं हूं। कृपया मेरी तुलना मेरे पापा से मत कीजिए।' उन्होंने बताया कि बचपन में पिता के साथ फिल्म वेट्टईकारन के लोकप्रिय गाने नान अडिचा थांगामट्टा में उनकी छोटी-सी मौजूदगी थी, लेकिन उस समय वह केवल 8-9 साल के थे और उन्हें शूटिंग की ज्यादा याद नहीं है। अब जब वह खुद निर्देशन कर रहे हैं, तब उन दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं। यह भी पढ़ें- स्टालिन के इशारे पर चलते हैं, थलपति विजय के मंत्री ने शिवकुमार पर बोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.