नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- प्लास्टिक प्रदूषण आज पूरी दुनिया के लिए एक विकराल संकट बन चुका है। हम अक्सर 'रीसायकल' की बातें सुनते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि दुनिया में बनने वाले 50 करोड़ टन से अधिक प्लास्टिक में से केवल 9 प्रतिशत ही रीसायकल हो पाता है। इस समस्या का समाधान खोज निकाला है आयरलैंड में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा आर्या सतीश ने। आर्या ने 'Eco Purge' नाम का एक ऐसा प्लांट-बेस्ड पौधों पर आधारित बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बनाया है, जो न केवल खुद से खत्म हो जाता है, बल्कि पर्यावरण में पहले से मौजूद हानिकारक माइक्रोप्लास्टिक को भी खत्म करने में मदद करता है।जीतीं प्रतिष्ठित अर्थ प्राइज 2026 आर्या सतीश को उनके इस बेहतरीन आविष्कार के लिए ग्लोबल लेवल पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने युवाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरण प्रतियोगिता द अर्थ ...