प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने के क्रम में रैली एवं जन जागरूकता अभियान विकास खंड के विभिन्न न्याय पंचायतों की प्रमुख बाजारों में सफाई कर्मियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को साढ़ न्याय पंचायत में जुटे सफाई कर्मियों में सुरेश धुरिया, जयप्रताप, राकेश कुमार, सुशीला, राकेश कुमार, रियाज, प्रमोद कुमार, जीत लाल, विनोद कुमार, राकेश पटेल आदि ने साढ़ की मलिन बस्ती में साफ-सफाई करने के साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी देकर इसे गांव को मुक्ति दिलाने की अपील की। यह भी पढ़ें- सिंगल यूज प्लास्टिक बताए दुष्प्रभाव, बचने का किया आह्वान वहीं, पटहटिया कला न्याय पंचायत के फतनपुर बाजार में खंड प्रेरक रवि...