गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर बाजार में दिखने लगा है। प्लास्टिक के दाने की कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी से गीडा में प्लास्टिक पाइप से लेकर बोरा बनाने वाली यूनिटों का प्रोडक्शन कास्ट बढ़ गया है। इसके साथ इलेक्ट्रिक उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा दिख रहा है।गीडा के उद्यमियों के मुताबिक, प्लास्टिक दाना 100 रुपये प्रति किलो से 120 रुपये तक पहुंच गया है। डिमांड के हिसाब से उपलब्धता भी नहीं दिख रही है। इससे प्लास्टिक का बोरा, पाइप से लेकर कूलर आदि बनाने वाली यूनिटों में दिक्कत दिख रही है। गीडा में कूलर-पंखा बनाने वाले सनूप साहू का कहना है कि प्लास्टिक से ही कूलर, वाशिंग मशीन आदि बनती है। कापर, लोहे आदि की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में प्रोडक्शन कास्ट बढ़ने से कीम...