बिजनौर, दिसम्बर 18 -- शिवालाकला। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर फीना में प्लास्टिक के सामान से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटने से एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। गुरुवार की दोपहर नूरपुर-अमरोहा रोड पर फीना के समीप अमरोहा की ओर जा रहा प्लास्टिक से भरा तेजरफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। दुर्घटना से चालक बालबाल बचा। सड़क पर ट्रक पलटने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी।बेलवाला पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क से हटवाने के बाद यातायात शुरू कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.