कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईरान-अमेरिका के बीच चल रही जंग की आंच से घरेलू सामान भी झुलस रहे हैं। महंगाई ने चुपचाप घर के बजट पर बड़ा हमला बोल दिया है। जंग की सर्वाधिक मार प्लास्टिक उत्पादों पर पड़ी है। प्लास्टिक की पानी की टंकी, जो पहले 2000 रुपये तक मिल जाती थी, अब 3500 रुपये तक पहुंच चुकी है। इसी तरह बिजली वायरिंग में इस्तेमाल होने वाले पीवीसी पाइप के दामों में भी डेढ़ गुना तक की बढ़ोतरी आई है, जिससे घर बनवाने और मरम्मत का खर्च काफी बढ़ गया है। घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक फर्नीचर जैसे मेज और कुर्सियां भी महंगे हो चुकी हैं। इनकी कीमतों में 100 से 300 रुपये तक की बढ़ोतरी ने मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राहक अब केवल जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर रहे हैं।महं...