अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मथुरा में बोगस फर्म खोलकर रैकेट चलाने वाले गैंग के फर्दाफाश के बाद एसआईबी की कार्रवाई तेज हो गई है। राज्यकर विभाग एसआईबी की टीम ने बुधवार को रोरावर थाना क्षेत्र के शाहकुतुब पुलिस चौकी के पास दो फर्मों पर छापेमारी की। दोनों फर्मों से 60 लाख अधिक का प्लास्टिक व आयरन स्क्रैप बिना दस्तावेज के मिला, जिसको एसआईबी की जांच टीम ने सीज कर दिया है। एसआईबी की ओर से शाहकुतुब में कोहिनूर ट्रेडर्स व जीएनटी ट्रेडर्स पर छापेमारी की गई। एक फर्म प्लास्टिक स्क्रैप तो दूसरी आयरन स्टील का कार्य करती है। दोनों फर्मों पर दो करोड़ से अधिक की बोगस खरीद प्राथमिक जांच में मिली है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो के निर्देश पर डीसी अजित सिंह व एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह ने दोनों फर्मों की जांच की। जांच टीम के अधिकार...