गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विकास खंडों में संचालित स्वच्छता परियोजनाओं एवं बुनियादी ढांचा निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का कार्य सदर के रसूलपुर टी शेखपुर में कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद और सादात में निर्माण को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक शौचालय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 1238 के लक्ष्य के विरुद्ध 1229 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यह भी पढ़ें- सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराएं जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.