झांसी, जून 5 -- झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी में एक अनूठी पहल देखने को मिली। घरों से बेकार प्लास्टिक इकट्ठा कर आकर देने को अभियान चलाया गया। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर प्लास्टिक कचरे का ढेर लग गया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। जिला जनकल्याण महासमिति और जेकेटी नेचर केयर द्वारा आयोजित जन-जन प्लास्टिक संग्रह अभियान में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के संयोजक डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के आह्वान पर नागरिक अपने घरों और आसपास की अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री बोरियों और थैलों में भरकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। लोगों ने पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें, पुराने खिलौने, टूटी बाल्टियां, मग, स्टूल और अन्य प्लास्टिक सामग्री जमा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- फ्लैग: विश्व पर्या...