प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए निकाली रैली
रायबरेली, जून 12 -- अमावां (रायबरेली) संवाददाता। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंजू यादव व खंड प्रेरक शरद चंद तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई । रैली में क्षेत्र के सभी पीआरडी जवानों ने भाग लिया। इसके पहले सभी पीआरडी जवान शुक्रवार सुबह 7:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद विकासखंड परिसर में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे की सफाई की और ब्लॉक मुख्यालय से जागरूकता रैली निकाली। रैली ब्लॉक मुख्यालय से होकर तकिया चौराहे होते हुए चकपीर शाह गांव व आसपास के गांव में पहुंची और लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर कौशलेन्द्र सिंह लवलेश हरिराम विजय संगीता ऊषा गुड़िया वेद प्रकाश सहित क्षेत्र के सभी पीआरडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.