लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कैंपस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ एवं पंचम दिवस के कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत, व्यायाम और योगाभ्यास के साथ की गई। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित व्यायाम और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त कैंपस अभियान चलाते हुए परिसर से लगभग 100 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र किया। स्वयंसेवक गोद लिए गए ग्राम रामपुर जंगल ग्राम पंचायत भुडवारा पहुंचे, जहां अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.