शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- बंडा। मां गोमती को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के संकल्प के साथ निकली गोमती दर्शन पदयात्रा जन-जन को जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। 28 मार्च को पीलीभीत के माधोटांडा स्थित उद्गम स्थल से शुरू हुई यह यात्रा मंगलवार को शाहजहांपुर के बंडा पहुंची। बंडा स्थित सोनासीरनाथ बाबा मंदिर से यात्रा की शुरुआत पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु मजरिया घाट पहुंचे, जहां भोलेनाथ के दर्शन कर गोमती तट पर पूजन किया गया। यात्रा गदई सांडा होते हुए पन्ना घाट पहुंची, जहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए गोमती दर्शन संस्था की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि मां गोमती के संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने नदी किनारे प्लास्टिक और पन्नी के प्रयोग पर रोक लगाने, पूजा सामग्री में पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं के उपयोग और प्राक...