जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। प्लास्टिक मुक्त भारत के उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के पर्यावरण आयाम के सदस्यों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर के 15 बच्चों के साथ प्रेमनगर रोड नंबर-1 में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 50 दुकानों से संपर्क कर दुकानदारों को कागज के थैले प्रदान किए गए और उनसे ग्राहकों को भी कागज या कपड़े के थैले उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान यह भी देखा गया कि कई महिला दुकानदार पहले से ही कागज के थैलों का उपयोग कर रही हैं। सदस्यों ने उनके इस पर्यावरण हितैषी कदम की सराहना की। कार्यक्रम में प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. अनीता शर्मा, जिला महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह, सरोजी, अभिलाषा, सतीश जी समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.