जहानाबाद, अप्रैल 5 -- अरवल, निज संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड कार्यालय जीए उच्च विद्यालय अरवल में जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्लास्टिक मुक्त अरवल का संकल्प लिया गया। अरवल जिले के सभी स्काउट और गाइड कैडेट को प्लास्टिक मुक्त अरवल के लिए शपथ ग्रहण कराया गया। स्काउट और गाइड के द्वारा स्वयं प्लास्टिक उपयोग न करने का संकल्प लिया गया। वही उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे भी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार वर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि प्लास्टिक के कारण मिट्टी प्रदूषण, जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण होता है। इसलिए ना तो हम प्लास्टिक का उपयोग करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। इस मौके पर प्लस टू उच्च विद्यालय करपी के शिक्षक दिनेश प्रसाद के द्वारा बताया...