अमरोहा, जून 6 -- अमरोहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच के संयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत विषय पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामजिक लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी ने सामूहिक रूप से प्लास्टिक मुक्ति एवं ऊर्जा बचत की शपथ ली। छात्रों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प दोहराया। मुख्य वक्ता प्रांत सह-प्रांत संयोजक सुधांशु विश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत विषय पर विचार रखते हुए कहा कि हम ऊर्जा की बचत कर पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प इस दौरान सुभाष गुप्ता, अशोक चौहान, हरीश अरोड़ा, प्रमोद पाल, बबलू सैनी, त...