अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने से प्लास्टिक के उत्पादों की कीमतें अप्रैल से बढ़ जाएंगी। वर्तमान में भी प्लास्टिक समेत खाद्य पदार्थों से जुड़े उत्पादों की कीमतों में इजाफा हो चुका है। एक अप्रैल के बाद नए स्टॉक पर निर्माता कंपनियां दाम बढ़ाएंगी। डीलरों व कारोबारियों के पास इसकी सूचना आ चुकी है। वाटर टैंक समेत बाल्टी, लोटा, मग, डस्टपैन के रेट पहले ही बढ़ चुके हैं। प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल घरों में 90 फीसदी तक होता है। रसोई से लेकर बाथरूम, बेडरूम में प्लास्टिक के उपकरण लगे हुए हैं। किचन में सबसे अधिक प्लास्टिक के सामन होते हैं। अब प्लास्टिक दाना मंहगा होने से कीमतों आसमान पर पहुंच चुकी हैं। ब्रांडेड प्लास्टिक के उत्पादों की कीमतों में और अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.