बक्सर, अप्रैल 27 -- ब्रह्मपुर/रघुनाथपुर। नगर पंचायत में सोमवार को एकल प्लास्टिक के थैले को बंद करने व नगरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सफाईकर्मी भी शामिल रहे। इसमें प्लास्टिक थैले जिसका केवल एक बार उपयोग किया जाता है उसे बंद करने की अपील की गई। साथ ही यह भी सूचना दी गई कि यदि कोई दुकानदार प्लास्टिक के थैले का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसपर आर्थिक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इस दौरान सफाईकर्मियों के द्वारा कचरे का सही प्रबंधन के बारे में गीला कचरा, सूखा कचरा व खतरनाक कचरा मेडिकल से संबंधित को अलग-अलग डम्पिंग ड्रम में रखने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- खुले में कचरा फेंकने व सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने को चलेगा अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...