श्रावस्ती, जनवरी 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। गंदगी अनेकों बीमारियों की जननी है। इससे बचाव का सबसे आसान तरीका है कि स्वच्छता अपना कर बीमारियों से बचा जाए। इसके लिए सभी को व्यक्तिगत सफाई अपनाने के साथ ही अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना होगा। यह बातें रविवार को जिला पुलिस की ओर से चलाए गए प्लास्टिक सफाई अभियान के तहत एसपी राहुल भाटी ने कही। नववर्ष को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों ने एसपी के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर में प्लास्टिक सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान एसपी ने एएसपी मुकेश चन्द्र उत्तम, सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा, सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह, सीओ इकौना भरत पासवान सहित पुलिसकर्मियों व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ अस्पताल...