प्लास्टिक पर वार : 21 जून तक निर्माण, बिक्री और उपयोग प्रभावी रोक
मैनपुरी, जून 11 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में आगामी 21 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एक विशेष जिला स्तरीय अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना है। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नगरीय क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मंडियों, होटल, ढाबों, अस्पतालों, रेलवे व बस स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित कराएं। यह भी पढ़ें- प्लास्टिक पर वार : 21 जून तक निर्माण, बिक्री और उपयोग प्रभावी रोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.