रामगढ़, अगस्त 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रोटरी जिला 3250 की प्लास्टिक को ना कहें जिला समिति के सह-चेयरमैन सुरेश पी अग्रवाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से पान मसाला, तंबाकू उत्पादों की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक सैशे पर प्रस्तावित प्रतिबंध के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि पान मसाला, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले मल्टी-लेयर प्लास्टिक सैशे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं। इनका आसानी से रिसाइकिल होना संभव नहीं है और न ही ये प्राकृतिक रूप से जल्दी नष्ट होते हैं। परिणामस्वरूप ये प्लास्टिक कचरा नालियों, नदियों और मिट्टी में जमा होकर प्रदूषण को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि एक ...